विकासनगर, सितम्बर 4 -- उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी ने शुक्रवार को विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, ढकरानी और कुल्हाल में विद्युत वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और वितरण नेटवर्क की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए यूपीसीएल की ओर से वितरण व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक...