लखनऊ, जून 29 -- बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए यूपीसीएटीईटी-2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों का विवरण देते हुए बताया गया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर कंकरखेड़ा, मेरठ की काव्य मसीह ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कन्नौज की प्राची द्विवेदी ने द्वितीय और रामपुर के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बीएड चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 99.45 प्रतिशत परीक्षार्थी सफलपरीक्षा परिणाम की घोषणा इसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों उनके विधान भवन स्थित कार्यालय में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की मौजूदगी में जारी किया गया। परास्नातक (पीजी) स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने प्रथम स्थान और उन्नाव की आस्था यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ...