यूपीयूएमएस सैफई में सफलतापूर्वक की गई ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी
इटावा औरैया, अगस्त 27 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने अत्यधिक बड़े एवं भारी स्तनों की समस्या से पीड़ित एक 27 वर्षीय महिला मरीज की ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी (रिडक्शन मैमोप्लास्टी) सफलतापूर्वक की है।मरीज लंबे समय से अत्यधिक बड़े स्तनों के कारण गर्दन एवं पीठ में दर्द, कंधों पर दबाव तथा दैनिक गतिविधियों में असुविधा का सामना कर रही थी। विस्तृत जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के बाद सर्जरी की योजना बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त ऊतकों को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से हटाकर स्तनों के आकार एवं स्वरूप को संतुलित किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है।यह जटिल शल्यक्रिया प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डा.अतुल सक्सेना के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। टीम में डा. भूपेश गोगिया एवं डा. गौतम मुरुगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.