इटावा औरैया, जुलाई 28 -- सैफई। यूपीयूएमएस सैफई में गंभीर अवस्था में गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध कराने के लिये एडवांस्ड मैटरनल क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू की गई है । इस यूनिट का शुभारंभ कुलपति डा. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति डा. अजय सिंह ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना के निरंतर विस्तार के तहत स्थापित यह यूनिट उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं एवं जटिल प्रसूति मामलों के प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यूपीयूएमएस का लक्ष्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रसूति एवं स्त्री रो...