इटावा औरैया, अगस्त 29 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में भोजन निगलने में गंभीर कठिनाई से पीड़ित एक मरीज का सफल उपचार किया गया। मरीज एकलेशिया कार्डिया नामक इसोफेगस (भोजन नली) की एक दुर्लभ मोटिलिटी बीमारी से कई सालों से पीड़ित था। इस समस्या के निदान के लिए 32 साल का पुष्पेंद्र कुमार गैस्ट्रों सर्जरी की ओपीडी में गैस्ट्रो सर्जन डा.कन्हैया लाल चौधरी को दिखाने आया था। मरीज को लंबे समय से भोजन निगलने में परेशानी हो रही थी। भोजन करने के बाद खाने के कण मुंह अथवा भोजन नली में रुके रहने की समस्या के साथ-साथ उसे विशेष रूप से रात में खांसी की शिकायत भी रहती थी। जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के बाद मरीज में एकलेशिया कार्डिया की समस्या की पहचान की गई और आवश्यक उपचार की योजना बनाई गई।

बिमारी की पहचान डॉक्टर ने इस बीमारी की गंभीरता को दे...