अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा पिछले वर्ष से 'उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग' (यूपीबीएल) का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में इस वर्ष यूपीबीएल महिला वर्ग का आयोजन अनूपशहर में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित लीग के लिए अलीगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षिता चौधरी एवं अनामिका सिंह का चयन किया गया है।उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीबीएल का मुख्य उद्देश्य उदीयमान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय एक्सपोजर और अधिक से अधिक खेलने का अवसर प्रदान करना है। इस तरह की लीग से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- अनूपशहर में 30 सितंबर से होगी प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉ...