बलरामपुर, अप्रैल 3 -- उतरौला, संवाददाता। क्षेत्र के जोगीवीर निवासी गुलाब सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की।गुलाब सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी (गणित) की शिक्षा ग्रहण की है। अपनी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने माता-पिता, गुरुजनों और शुभेच्छुओं को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उनका आत्मविश्वास बनाए रखा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन और मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.