मथुरा, अप्रैल 8 -- छटीकरा। यूपीपीसीएस परीक्षा में सफल होकर असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनी अनुराधा सिंह के मायके जैंत आने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। अनुराधा एवं उनके पति आकाश सिंह का थाने से भसोरा मोहल्ला घर तक फूल, माला, पटुका व चांदी के मुकुट पहनाकर सम्मान किया। पूर्व प्रधान जगन्नाथ प्रसाद सिंह एड. की पौत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. मुकेश प्रताप सिंह की पुत्री अनुराधा के पति आकाश मैकेनिकल इंजीनियर हैं और आगरा में दवा व्यवसाय करते हैं। शिक्षाविद् डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि अनुराधा ने गांव का मान बढ़ाया है। इस दौरान रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, पूर्व एडीओ पंचायत सुक्खीराम शर्मा, भगत सिंह, राम खिलाड़ी, दलवीर सिंह, ब्रजेश प्रताप सिंह एड., बनै सिंह एड., उमेश प्रताप सिंह, मानवे...