गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महेंद्रा एनक्लेव की रहने वाली निकिता पंडित ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) में 24वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के बाद निकिता के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने निकिता को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि इस सफलता से निकिता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। पार्षद अमित त्यागी ने भी निकिता को चयन होने की बधाई दी। इस अवसर पर रामपाल मलिक, फकीर चंद आर्य, राहुल तोमर, अतरपाल कौशिक, कर्मवीर सिंह, नीरज गुप्ता, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.