नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा। शहर की बेटी दीक्षा अग्रवाल ने यूपी पीसीएस में 15वीं रैंक हासिल की है। वह जीएल बजाज कॉलेज की छात्रा रही हैं। उन्होंने कॉलेज से वर्ष 2022 में बीटेक की पढ़ाई की थी। दीक्षा कई वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रही थी, आखिरकार उन्हें अपनी मेहनत का फल मिला। इस उपलब्धि पर संस्थान के पदाधिकारियों ने दीक्षा को बधाई दी। दीक्षा के घर पर भी बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...