यूपीपीसीएस में छाई हमीरपुर की बेटियां, चार का चयन
हमीरपुर, मार्च 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। यूपीपीसीएस के घोषित हुए परिणामों ने जनपद के छह होनहारों का चयन हुआ है। जिसमें चार बेटियां हैं। सरीला तहसील के दो होनहारों का पीसीएस में चयन हुआ है। इसमें एक एयरफोर्स से सेवानिवृत्त जवान हैं। जबकि हमीरपुर में सूचना अधिकारी के पद पर तैनात रहे रूपेश अब सेल टैक्स ऑफीसर बनेंगे। शहर के खजांची मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त राधाकांत मिश्रा की पुत्री आकांक्षा मिश्रा ने यूपीपीएससी परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। आकांक्षा की इस पद पर 11वीं रैंक आई है। नतीजे आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।इसी तरह हमीरपुर में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर जून 2018 से जुलाई 2025 तक कार्यरत रहे रूपेश कुमार का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.