अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली साकेत पुरी निवासी अनामिका मिश्र से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात किया। विधायक ने अनामिका को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उनकी उपलब्धि से अयोध्या का मान बढ़ा है। यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विशेषकर छात्राओं के लिए यह उपलब्धि एक सकारात्मक संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.