प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- लालगंज। कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा रहीं अवंतिका शुक्ला, ज्योति पांडेय को यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद प्रबंधक व पूर्व मंत्री प्रो़ शिवाकांत ओझा ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। दोनों नायब तहसील के पद पर चयनित हुईं हैं। कार्यक्रम में अवंतिका, ज्योति ने भी विचार रखे। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रामअवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार तिवारी, उमेश पाल मिश्र, हर्षद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...