चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर। यूपी पीसीएस की परीक्षा में सकलडीहा के टेकापुर निवासी बृजेंद्र त्रिपाठी ने सफलता पाई है। उन्हें 47 वीं रैंक मिली है। वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। बृजेंद्र ने बताया कि पहले प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। छात्र का कहना है कि निरंतर पढ़ाई और लक्ष्य को सामने रखकर पढ़ाई करने से सफलता जरूरत मिलती है। पढ़ने का समय निर्धारित होना चाहिए। पिछले साल के प्रश्नपत्रों के साथ करेंट अफेयर्स और सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयारी जरूरी है।बृजेंद्र के पिता श्रीगणेश शंकर त्रिपाठी माध्यमिक शिक्षा परिषद में प्रशासनिक अधिकारी है। उनकी मां प्रिया त्रिपाठी गृहिणी हैं। छात्र ने बताया कि बारहवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर में की। इसके बाद स्नातक बीएचयू और परास्तनाक दिल्ली विश्वविद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.