चंदौली, मार्च 31 -- सकलडीहा। सकलडीहा तहसील के नईबाजार महेसुआ निवासी राकेश मौर्या के बेटे निलेश मौर्या ने यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफलता पाई है। निलेश को वाणिज्य कर विभाग में 96 वें रैंक हासिल हुई है। उनका वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते है। माता मुन्नी देवी गृहणी है। उन्होंने सकलडीहा ईटवा बंदना कोचिंग से तैयारी किया था। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों सहित शिक्षकों में हर्ष है। शिक्षक आयुष पांडेय सहित अन्य ने बधाई दिया है। निलेश ने बताया कि लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन से सफलता पाई है। इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.