गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। औद्योगिक इकाइयों पर बढ़ते बिजली शुल्क का बोझ कम होने के आसार हैं। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की मांग पर कमिश्नर ने विद्युत विभाग को फ्यूल सरचार्ज और बढ़े हुए सिक्योरिटी चार्ज के मामले में यूपीपीसीएल को अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश दिया है। मंडलीय उद्योग बंधु की हाल ही हुई बैठक में उद्यमियों ने बिजली दरों में लग रहे अतिरिक्त शुल्क को कम करने की मांग उठाई। इसके बाद मंडलीय उद्योग बंधु समिति के अध्यक्ष एवं कमिश्नर ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। उद्यमियों की पीड़ा है कि उन्हें इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, यूनिट चार्ज और फिक्स चार्ज मिलाकर उन्हें लगभग 9.50 रुपये प्...