औरैया, मार्च 30 -- अजीतमल, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह की पुत्री अपर्णा का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन हो गया। अपर्णा का चयन पंचायत अनुभाग में प्रथम श्रेणी कार्यकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। अपर्णा मूल रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है। बताया गया कि अपर्णा आईटीआई अटसू के प्रधानाचार्य की पुत्री भी हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से यह सफलता हासिल की है। इस मौके पर संस्थान के कर्मचारियों ने नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और अपर्णा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की ...