यूपीपीएससी एलटी ग्रेड विज्ञान के 1343 पदों में 1214 रह गए खाली
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक या एलटी ग्रेड) के विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। पुरुष व महिला शाखा के कुल 1343 पदों में 129 पदों पर चयन हुआ है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1214 पद खाली रह गए हैं। सात दिसंबर को आयोजित विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा में 49538 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 329 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 16 मई को आयोजित मुख्य परीक्षा के आधार पर पुरुष शाखा की कुल 764 रिक्तियों के सापेक्ष 104 और महिला शाखा की 573 पदों के सापेक्ष 25 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। पुरुष व महिला शाखा की विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.