प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों (एक गैर सरकारी एवं एक सरकारी) पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कार्मिक विभाग के विशेष सचिव शशिकांत कनौजिया की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन का प्रारूप एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...