यूपीडा-यूपीसीडा के भूमि अधिग्रहण में सहमति और सर्किल रेट का पेंच
सहारनपुर, अगस्त 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। यूपीडा और यूपीसीडा के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति का पेंच लगातार गहराता जा रहा है। जिले में दोनों परियोजनाओं के लिए करीब 10 हजार बीघा जमीन ली जानी है, लेकिन कई प्रभावित गांवों में किसान जमीन देने को तैयार नहीं हैं। किसानों का आरोप है कि सहमति के नाम पर प्रशासन मनमानी कर रहा है और बार-बार असहमति दर्ज कराने के बावजूद उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण को लेकर सीदपुरा, सूभरी, लाखनौर, सिडकी, बडूली, नौजली आदि प्रभावित गांवों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। किसान सर्किल रेट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर कमिश्नरी हेडक्वार्टर से सटे घने आबादी क्षेत्रों में औद्योगीकरण के दुष्प्रभाव पर कोई ध्यान नहीं है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.