संभल, अप्रैल 1 -- जनपद में गंगा एक्सप्रेस वे किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे का दायरा बढ़ाने पर मंगलवार को मुहर लग गई। यूपीडा के अधिकारियों व जिले के प्रशासनिक अफसरों ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और वहां मूलभूत सुविधाओं को परखा। किसान इकट्ठा होकर पहुंचे और उन्होंने भूमि अधिग्रहण पर आपत्ति जताई। टीम के जाने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे उद्योगों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हो सकें। इसी योजना के तहत जनपद में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 240 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस चरण में खिरनी, अमावती कुतुबपुर, बसला और सारंगपुर गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.