औरैया, जुलाई 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कपुर यासीन के मजरा नगला बांस में यूपीडा की भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास की शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। राजस्व टीम की पैमाइश पूरी होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान वर्ष 2014 में अधिग्रहीत भूमि के एक हिस्से को लेकर किसानों के बीच विवाद चल रहा है। किसानों का आरोप है कि कुछ लोग विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। गुरुवार को जेसीबी से कार्य शुरू होने की सूचना किसानों ने यूपीडा के टोल-फ्री नंबर पर दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पैमाइश के बाद वर्षों पुराने पेड़ गिराए जाने पर ग्रामीणों में रोष सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिं...