रामपुर, मार्च 21 -- जुलाई में प्रस्तावित यूपीटेट परीक्षा को लेकर कार्यरत शिक्षकों के लिए अर्हक अंकों में छूट की मांग की उठाई गई है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि जुलाई 2017 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा टीईटी को पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया था। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने एक सितंबर को आदेश दिया कि सभी कार्यरत शिक्षक दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करें। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यह आदेश उन शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है, जो पिछले 15 से 25 वर्षों से सेवा में हैं और जिनकी आयु 40 से 55 वर्ष के बीच है। ये शिक्षक प्रतिदिन आठ से नौ घंटे विद्यालय में कार्य करते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 में एसआईआर और जनगणना जैसे अतिरिक्त कार्यों का दबाव भी...