रामपुर, जून 2 -- रामपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) की प्रस्तावित परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट से बढ़ाकर 3 घंटे किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को ज्ञापन भेजा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि यूपीटेट की परीक्षा के दौरान विस्तृत एवं विश्लेषणात्मक तरह के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। तमिलनाडु सहित कई राज्यों में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 3 घंटे की अवधि निर्धारित है। उत्तर प्रदेश में भी अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा अवधि बढ़ाकर 3 घंटे की जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल ,जिला मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ,छत्रपाल सिंह यादव, आनंद सिंह भंडारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- UP TGT Exam : यूपी टीजीटीभर्ती परीक्षा कल, कब तक एंट्री, क्या लाना अनिवा...