कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के निदेशक डॉ. जी नलनकिल्ली का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। संस्थान प्रशासन ने इस निर्णय को उनके प्रभावी नेतृत्व और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिणाम बताया है। पिछले पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन में संस्थान ने शैक्षणिक, शोध और नवाचार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। डॉ. नलनकिल्ली के कार्यकाल में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) शाखा की नई शुरुआत की है। एनटीटीएम और एआईसीटीई जैसे संगठनों से लगभग 10 करोड़ रुपये के शोध अनुदान प्राप्त कर अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा दी गई। संस्थान में स्थापित इंक्यूबेशन सेंटर नवाचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जहां वर्तमान में 25 स्टार्टअप्स कार्यरत हैं। संकाय सदस्यों ने 15 से अधिक पेटेंट भी प्राप्त...