बरेली, अप्रैल 12 -- बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र समेत अन्य कर्मचारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट यूपीटीएल का रविवार को आरंभ होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच डोहरा स्थित निशांत पटेल जीपी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। आयोजक केसी पटेल ने बताया कि इसमें आठ फ्रेंचाइजी ओमेगा क्लासेस, ग्लोबल हॉस्पिटल, गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल, टीएससीटी, टीचर क्रिकेट क्लब बुलंदशहर, सिंह सीमेंट स्टोर, कांपोनेंट इंटरनेशनल सिटी आदि हिस्सा लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...