प्रयागराज, नवम्बर 22 -- एक अंक की कीमत वही जानता है जो पास होने से बस जरा सा चूक गया हो। यूपीटीईटी 2026 में ऐसे ही अभ्यर्थियों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत की खबर आई है। दो विवादित सवाल अब उनके नतीजे का रुख बदल सकते हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2026 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साफ कहा है कि प्रश्न संख्या 36 और 37 को हल करने वाले सभी असफल अभ्यर्थियों को एक-एक अंक मिलेगा। सबको बराबर मिलेगा।खंडपीठ का आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। मामला उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की विशेष अपील का था। खंडपीठ ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार किया। साथ ही आयोग को एक महीने के भीतर संशोधित या पूरक परिणाम घोषि...