यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का आ गया रिजल्ट, कुल कितने अभ्यार्थी हुए पास?
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों स्तर की परीक्षाओं में लगभग 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी सफल हुए हैं। दो से चार जुलाई तक राज्य के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में अभ्यार्थी शामिल हुए थे। आयोग ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों के शामिल होने की वजह से उसे इस परीक्षा को तीन पालियों में संपन्न करवाना पड़ा था। बुधवार को आए रिजल्ट में चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉक्टर संजय सिंह ने पास हुए अभ्यार्थियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर यानी की कक्षा एक से पांच तक के लिए टीईटी परीक्षा में 7,13,648 अभ्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 80.07 प्रतिशत लोग पास हुए हैं। इनकी संख्या 5,71,435 बनती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.