यूपीटीईटी परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के साथ अभ्यर्थी पकड़ा, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 4 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के दौरान शनिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जनता इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के समय एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों में कूटरचना और छेड़छाड़ का मामला सामने आया। परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों की सतर्कता से गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान जय प्रकाश वर्मा निवासी बस्ती के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बायोमेट्रिक चेक-इन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का मिलान करते समय दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। प्रारंभिक जांच में उनमें कूटरचना और छेड़छाड़ के संकेत मिलने पर अभ्यर्थी को तत्काल रोक लिया गया और मामले की सूचना शाहपुर पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Hard...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.