यूपीटीईटी परीक्षा के लिए रेलवे ने की व्यवस्थाएं
मथुरा, जुलाई 2 -- मथुरा। आगरा मंडल द्वारा 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में मथुरा जंक्शन पर वरिष्ठ अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, जो भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की निगरानी करेंगे। स्टेशन पर रेलवे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ परीक्षार्थियों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। यहां परीक्षा केंद्र, स्थानीय परिवहन और ट्रेन संचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे ने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, कोचों में जलापूर्ति और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने कमर कसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.