यूपीटीईटी परीक्षा के पहले दिन 1862 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 कड़े सुरक्षा प्रबंधों और प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कड़ी निगरानी के चलते कुल 1,862 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यूपीटीईटी परीक्षा का आगाज गुरुवार से शुरू हुआ, तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में कुल 5,937 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,961 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 976 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.