यूपीटीईटी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप
प्रयागराज, अगस्त 29 -- यूपीटीईटी 2026 के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि परीक्षा के कई प्रश्नों पर आपत्ति जताते हुए परिणाम जारी होने से पहले आयोग को प्रत्यावेदन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि कई अभ्यर्थियों की ओएमआर में कोई गड़बड़ी नहीं होने के बावजूद उनका परिणाम निरस्त कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.