यूपीटीईटी के लिए रेलवे ने किए विशेष प्रबंध
झांसी, जुलाई 1 -- झांसी, संवाददाता। यूपीटीईटी परीक्षा-2026 के दृष्टिगत गुरुवार से 04 जुलाई तक परीक्षार्थियों एवं यात्रियों की सुविधा, के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बाँदा, महोबा, हमीरपुर, उरई तथा चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जो हर वक्त स्टेशन प्रबंधन, यात्री सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे। परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए उपरोक्त सभी प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इन हेल्प डेस्कों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की जानकारी, स्थानीय परिवहन, ट्रेन संचालन, प्लेटफॉर्म संबंधी सूचनाएँ तथा अन्य आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.