प्रयागराज, मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर 27 मार्च से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को इसकी सूचना जारी कर दी। प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही परीक्षा के लिए पंजीकरण, आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। लिहाजा ओटीआर पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी यूपी-टीईटी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने सलाह दी है कि निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करें।आवेदन शुल्क अनारक्षित,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.