प्रयागराज, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल और आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की थी। अब आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई जबकि आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि आठ मई कर दी गई है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) में सर्वर की समस्या को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथियां बढ़ाई गई है। अब तक 12.5 लाख से अधिक ने किया आवेदनयूपीटीईटी के लिए अब तक 12.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। अंतिम तिथि न...