यूपीटीईटी का परिणाम जारी करने को उमड़ा अभ्यर्थियों का हुजूम
प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद रिजेक्ट लिस्ट में शामिल तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। रिजेक्ट लिस्ट में शामिल पूरे प्रदेश से सैकड़ों अभ्यर्थियों का हुजूम सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर उमड़ पड़ा। इनमें तमाम शिक्षक हैं जिनकी नौकरी दांव पर लगी हुई है जबकि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में आगामी नई शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों के परिणाम भी रिजेक्ट हुए हैं। चयन आयोग ने रोल नंबर, बुकलेट संख्या या दूसरी सूचनाओं से संबंधित गोला ओएमआर शीट पर सही तरीके से नहीं भरने के कारण परिणाम रिजेक्ट कर दिया है। यह भी पढ़ें- टीईटी में ओएमआर सीट भरने में त्रुटि से 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम रद अभ्यर्थियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.