वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को एक पाली में परीक्षा कराई गई। 68 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 4186 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। तीन दिनों में पांच पालियों में कुल 18,901 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- बाल विकास व गणित के सवालों ने उलझाया, 1320 ने परीक्षा छोड़ीपरीक्षा की चर्चा शनिवार को परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि किशोर मनोविज्ञान और बाल विकास से जुड़े सवालों ने उनकी निर्णय क्षमता की परीक्षा ली। हालांकि तैयारी से आए अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने बताया कि पेपर काफी बढ़िया गया और कटऑफ ऊपर जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन यूपीटेट हुई परीक्षा पूरी,एक पाली में हुई परीक्षाशांति से संपन्न परीक्षा इधर, परीक्षा सकुशल संपन्न होने ...