मिर्जापुर, जुलाई 3 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। तीन दिवसीय यूपीटीईटी परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में अपर प्राइमरी स्तर की हुई परीक्षा में कुल लगभग 14784 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें लगभग 13079 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना भाग्य आजमाया। वहीं कुल 1705 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। ओएमआर आधारित ऑफ लाइन परीक्षा में कुल लगभग डेढ़ सौ प्रश्न पूछे गए थे। गणित,विज्ञान और हिन्दी के सवालों ने पढ़ाकुओं को छकाया। विज्ञान में किसी को जीव विज्ञान तो किसी को भौतिक विज्ञान के सवालों ने खूब माथापच्ची कराया। यह भी पढ़ें- पहले दिन पहली पाली में 1650 दूसरी में 1603 रहे गायबपरीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था नक...