बांदा, जून 18 -- बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट)-2026 में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। दो पालियों में 179 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें पांच ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 173 परीक्षार्थी पेपर में शामिल हुए। कुलपति प्रो. एसवीएस राजू व कुल सचिव एसके सिंह ने कक्षाओं में जाकर सघन जांच की। दो दिवसीय यूपी कैटेट परीक्षा सकुशल खत्म होने पर प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। भीषण तपिश व लू के बीच यूपीकैटे की परीक्षा बुधवार को शुरू हुई थीं। जनसंपर्क अधिकारी प्रो.धीरज मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) -2026 प्रदेश के 12 जिलों के 45 केंद्रों में कराई गईं। यह भी पढ़ें- यूपी कैटेट 2026 : पीएचडी, पीजी का पेपर कठिन, एबीएम का रहा आस...