अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में डाक्टर की कमी के सवाल पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसके लिए यूपीए व सपा की सरकारों को जिम्मेदार बताया। अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान डाक्टरों की कमी को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्व की सरकारों की देन है। यूपीए व समाजवादी पार्टी की सरकार ने डाक्टर को बनाने का कोई काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रयास किया है। मेडिकल कॉलेज बनने से आबादी को देखते हुए डाक्टर का प्रेशर कम होगा। जिससे लोगो को इलाज की सुविधा होगी। एक डाक्टर बनने में कम से कम सात साल लगता है। उसके बाद सुपर स्पेशिलिटी को लेकर ढाई तीन साल और लग जाता है। एक स्पेशलिस्ट डाक्टर को बनने में दस साल लगता है। मोदी की सरका...