पटना, जून 13 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार में डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। बिहार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रहा है। शनिवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच बिहार को केंद्र सरकार से लगभग 9.23 लाख करोड़ की सहायता एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है, जो पूर्ववर्ती यूपीए शासनकाल की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। यह भी पढ़ें- यूपीए की तुलना में मोदी सरकार में बिहार को मिली चार गुनी मदद : सरावगी यह राशि बिहार के आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका नि...