देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन एनआरएमयू (नरमू) देहरादून शाखा में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण शिविर में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ। रेल कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग के गठन, यूपीएस समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।दून रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं एनआरएमयू के महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा ने किया। महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रत्येक कर्मचारी तक यूनियन की आवाज़ पहुंचाने की अपील की। कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 8वें वेतन आयोग, यूपीएस और सामाजिक सुरक्षा जैसे न्यायोचित अधिकारों के लिए चल रह...