बुलंदशहर, मार्च 6 -- बुलंदशहर के गांव दरियापुर निवासी कपड़ा व्यापारी परवेज की पुत्री नाबिया परवेज ने यूपीएससी में ऑल इंडिया में 29वीं रैंक प्राप्त कर जनपद और परिवार का नाम रोशन किया है। पिछले कई सालों से परिवार दिल्ली में रहता है। वहीं पर नाबिया ने पढ़ाई की है। ग्रामीणों ने बताया कि नाबिया परवेज पहले शुरू से ही पढाई में काफी होशियार थी। नाबिया परवेज के पिता परवेज कपड़ा कारोबारी हैं और पिछले काफी समय से मिंट रोड दिल्ली में रहते हैं। जैसे ही ग्रामीणों को नाबिया के यूपीएससी में 29 वीं रैंक आने की पता लगी तो लोग खुशी से झूम उठे। दरियापुर के पूर्व प्रधान आबाद ने बताया कि नाबिया के दादा अहमद हसन का पुश्तैनी मकान गांव में है, लेकिन दादा दिल्ली में जाकर शिफ्ट हो गए थे और वहीं पर कपड़े का बड़ा कारोबार है। नाबिया परवेज के पिता परवेज ने बताया कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.