यूपीएससी सीडीएस में 324वीं रैंक हासिल कर अभय बने लेफ्टिनेंट
रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के वार्ड सात, कॉलोनी नंबर दो निवासी अभय कुमार गोस्वामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस परीक्षा-2024 में 324वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में अभय ने प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में कदम रखा। अभय ने सितंबर 2025 से ओटीए चेन्नई में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी नियुक्ति थर्ड गोरखा राइफल्स रेजीमेंट की सेकेंड बटालियन में हुई है। मेडिकल के छात्र रहे अभय ने बताया कि भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम से प्रभावित होकर उनके मन में सेना में शामिल होने की इच्छा जगी। यह भी पढ़ें- Success Story: सेना के लिए छोड़ी TCS की जॉब, सिपाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.