नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- IAS Neha Bandhu Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने का सपना देश के लाखों युवा देखते हैं, लेकिन सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो असफलताओं से घबराए बिना लगातार मेहनत करते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और शानदार कहानी आगरा के नैनाना जाट गांव की रहने वाली नेहा बंधु की है। नेहा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सही रणनीति के बल पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया 121वीं रैंक (AIR 121) हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।954वीं रैंक से 121वीं रैंक तक का सफर 24 वर्ष की उम्र में नेहा बंधु ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 121वीं रैंक हासिल की। यह सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। अपने पिछले प...