शामली, अप्रैल 8 -- कांधला। श्री महर्षि कश्यप एवं गुरुदेव कालू बाबा मंदिर समिति की ओर से रविवार को स्थानीय प्रतिभा और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त करने वाली आस्था जैन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिशचंद्र, अमित कुमार, सुरेश कुमार तथा जयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से आस्था जैन के पिता अजय जैन व माता ममता को प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आस्था जैन ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतरता से जो उपलब्धि हासिल की है, वह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कांधला नगर के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा पीढ़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.