बागपत, मार्च 18 -- बिनौली। यूपीएससी में 74वी रैंक हासिल करने वाले हर्ष नहेरा का बुधवार की देर शाम उनके ननिहाल फजलपुर में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। चयनित आईएएस ने कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव निवासी हर्ष नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 74वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से मेरठ जनपद और बागपत में हर्ष का माहौल है। हर्ष नेहरा के पिता अजय नेहरा एक किसान हैं और उनकी माता शिक्षिका हैं। फजलपुर गांव में उनके नाना ईश्वर सिंह, मामा रजनीश तोमर, सुनील तोमर ने अपने भांजे की उपलब्धि पर गांव एक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हर्ष नेहरा शामिल हुए। ग्रामीणों ने बिनौली बस स्टैंड ...