मेरठ, मार्च 24 -- दयावती मोदी अकादमी के पूर्व छात्र हर्ष नेहरा द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 74वीं रैंक प्राप्त करने पर विद्यालय में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने हर्ष नेहरा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व छात्र जयंत, जो वर्तमान में मेरठ कोर्ट में अधिवक्ता हैं, को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने हर्ष की सफलता को उनके परिश्रम, अनुशासन और विद्यालय के संस्कारों का परिणाम बताया। वहीं हर्ष नेहरा ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और मेहनत का महत्व बताया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने हर्ष नेहरा ...