रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के देवेश आर्य ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 656वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर फूलमालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। खटीमा निवासी और वन निगम मुख्यालय देहरादून में तैनात आरएम महेश आर्य के पुत्र देवेश आर्य के यूपीएससी में चयन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की। इस दौरान नरेंद्र आर्य, नीरज कन्याल, दीपक मंडेला, हिमांशु भट्ट, सुनील चंद, गौरव राणा, लक्ष्मण राणा, मोहित राणा, हिमांशु तिवारी, ललित सामंत, पवन कुमार और सूरज राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी देवेश आर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.