यूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल पाने वाली किच्छा की शांभवी डीजीपी से मिली
देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल करने वाली किच्छा, ऊधमसिंह नगर निवासी शांभवी तिवारी ने शुक्रवार को डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। डीजीपी ने शांभवी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुलाकात के दौरान डीजीपी दीपम सेठ ने शांभवी से उनकी अध्ययन यात्रा, परीक्षा की तैयारी के अनुभवों और सफलता के मूल मंत्र पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शांभवी की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व का विषय है। डीजीपी ने इसे राज्य के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया और कहा कि समर्पण व अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य की प्रशासनिक जिम्मेदारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.